फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में लगवाए जाएं विद्युत ताड़ित यंत्र

Sun, 03 Jul 2016 01:20 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री को संबोधित शिकायती पत्र जिलाधिकारी को सौंपकर जनपद के नगरीय व ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों में गाज रोधक यंत्र (तड़ित चालक यंत्र) लगवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में प्रत्येक वर्ष जनपद के कई लोगों की मौत आकाशीय बिजली की चपेट आने से होती है, वहीं कई दर्जनों पशुुओं की मौतें भी होती हैं।
विज्ञापन


पत्र में बताया कि शासन द्वारा मृत व्यक्ति के परिजनों को चार से सात लाख रुपये तक की मुुआवजा राशि दी जाती है, लेकिन इससे जन मानस की क्षति पूर्ति नहीं होती है। उन्होंने मांग की है कि जितना पैसा शासन मृतक के परिजनों को मुआवजा व राहत के रुप में देती है उससे भी कम बजट में गाज रोधक यंत्र लगाए जा सकते हैं, इससे जन मानस की जान की सुरक्षा होगी। इस दौरान संयोजक सुमित अग्रवाल, सुनील पटौरिया, रामसेवक साहू, संजय कुमार, डा. प्रबल सक्सेना, डा. शरद तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें