फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोकझोंक के बीच पास हुआ दुकानों का प्रस्ताव

Sun, 03 Jul 2016 01:16 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
नगर पालिका ललितपुर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका की बोर्ड बैठक से हंगामे का भूत भागने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को हुई बोर्ड बैठक में पार्षदों के बीच तीखीं नोकझोंक हो गई। एक पार्षद ने मुख्य सफाई निरीक्षक से अभद्रता कर दी, हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांग ली। बैठक में दुकानें बनवाने का प्रस्ताव पास हो गया, वहीं चार साल में कराए गए विकास कार्यों की पुस्तिका छापने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


शनिवार को नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष सुभाष जायसवाल की अध्यक्षता में वित्तविहीन बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया है। यह लगातार तीसरी बोर्ड बैठक है, जो बजट के अभाव में हुई है। बैठक में पार्षद रागनी समैया ने पालिका की ओर से कराए गए विकास कार्यों की सूचना जनता को देने का मुद्दा उठाया। इस पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि 18 जुलाई को बोर्ड की वर्षगांठ पर चार वर्षों में किए गए सभी कार्यों की बुकलेट छपवाकर इसका प्रचार प्रसार कराया जाएगा। अध्यक्ष की ओर से नगर पालिका की आय बढ़ाने के लिए नगर में दुकानें बनाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे बोर्ड ने स्वीकृति दे दी है। कटरा बाजार, पुराना बस स्टैंड व नझाई बाजार सब्जी मंडी में एक सैकड़ा से अधिक दुुकानों का निर्माण होगा। स्वास्थ्य स्टोर लिपिक ने सफाई सामग्रियों की खरीद के लिए प्रस्ताव रखा, जिसे स्वीकृति दी गई। सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कुंज बिहारी बाबरा एवं अन्य ने वाल्मीकि धर्मशाला में जिम खुलवाने की मांग की, जिस पर बोर्ड ने स्वीकृति दे दी।
बैठक के दौरान कुछ पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। उन्होंने एक दूसरे के लिए अभद्र शब्दों का भी प्रयोग किया, इस कारण कुछ पार्षद बीच में ही बैठक को छोड़कर चले गए। वहीं, वार्ड नंबर  04 के पार्षद कमल यादव ने मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक से अभद्रता कर दी। लेकिन, बाद में पार्षद ने उनसे माफी भी मांग मामले को समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

बॉक्स
-----
बजट बिगाड़ रहा चुनावी वर्ष का हिसाब-किताब
वित्तीय वर्ष 2016-17 नगर पालिका का चुनावी वर्ष है। अध्यक्ष व पार्षद कार्यकाल के अंतिम वर्ष में जनता को लुभाने के लिए विकास कार्यों में तेजी ला देते हैं, ताकि वह अपने वोटरों को लुभा सकें, लेकिन इस वर्ष विभाग का बजट पास नहीं होने के कारण चुनावी वर्ष का पूरा हिसाब-किताब गड़बड़ा गया है। पार्षद अनुराग जैन ने बोर्ड में चुनावी वर्ष का हवाला देते हुए प्रस्ताव रखा कि जनता को विभागीय बजट से कोई मतलब नहीं रहता है। उन्हें केवल विकास कार्यों से मतलब है। कार्य नहीं होने के कारण उनकी छवि धूमिल हो रही है, इसका असर आगामी चुनाव में पड़ सकता है। उनके प्रस्ताव पर बोर्ड ने निर्णय लिया कि अति आवश्यक कार्यों की निविदाएं निकाली जाएंगी। उसमें यह शर्त रखी जाएगी कि ठेकेदारों का भुगतान बजट आने के बाद किया जाएगा।

बॉक्स
------
 तीन ही महिला पार्षद रहीं उपस्थित
पालिका बोर्ड में नौ महिला पार्षद हैं, इनमें बोर्ड बैठक में केवल तीन महिला पार्षद वार्ड नंबर 01 की रामसखी, वार्ड नंबर 05 क रजनी रजक और वार्ड नंबर 23 की रागनी समैया उपस्थित रही, जबकि अन्य महिला पार्षदों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें