पूराकलां/तालबेहट (ललितपुर)। प्रांतीय नेतृत्व के आव्ह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मंगलवार को पूराकलां थाना और कोतवाली तालबेहट का घेराव कर प्रदर्शन किया।
पूराकलां में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रामरतन कुशवाहा की अगुवाई में किए गए प्रदर्शन में जमकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए सरकार को कोसा। इस मौके पर उमाशंकर भौड़लें, डॉ. प्रीतम सिंह कुशवाहा, रवि शंकर अगरिया, ओम प्रकाश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वही, कोतवाली तालबेहट का घेराव करने आए भाजपा नेताओं ने पुलिस पर सपा के एजेंट की भांति काम करने का आरोप लगाया। इस मौके पर सुशील अग्निहोत्री, मुन्ना लाल गुप्ता, राजकुमार विश्वकर्मा व अश्वनी पुरोहित मौजूद रहे।