फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मुहर कारोबारी के घर पहुंचा भाजपा का प्रतिनिधि मंडल, दिया न्याय का भरोसा

सार

ललितपुर में बजाज फाइनेंस धोखाधड़ी मामले में कारोबारी लक्ष्मीनारायण राठौर ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर राजनीतिक दलों और जनता में आक्रोश फैल गया। विभिन्न राजनीतिक प्रतिनिधि मृतक के परिवार से मिले और न्याय का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

- बजाज फाइनेंस धोखाधड़ी केस में फांसी लगाकर कारोबारी ने कर ली थी आत्महत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बजाज फाइनेंस में 1.71 करोड़ रुपये लोन धोखाधड़ी केस में फर्जी मुहर बनाने के आरोप में शिवम राठौर की गिरफ्तार और उनके पिता के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर राजनैतिक पार्टियों सहित आम लोगों में आक्रोश फैल गया था।
मृतक मोहर करोबारी के घर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा था और न्याय का भरोसा दिया था। इसके बाद अब बुधवार की रात को भाजपा जिलाध्यक्ष हरिशचंद्र रावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मृतक कारोबारी के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। न्याय का भरोसा दिया।
विज्ञापन

फर्जी मुहर बनाने के आरोप में जेल भेजे गए शिवम राठौर के पिता लक्ष्मीनारायण राठौर ने प्रयागराज से लौटते समय मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक होटल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 20 सितंबर को उनका शव होटल के कमरे में पंखे पर लटकता हुआ मिला था। 21 सितंबर को इलाइट चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन और जाम लगाया गया था। जिसमें जनपद की विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारी सहित अन्य लोग शामिल रहे थे। मृतक लक्ष्मीनारायण के परिजनों ने कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

बुधवार की रात को भाजपा जिलाध्यक्ष हरिशचंद्र रावत के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेता मृतक लक्ष्मीनारायण के घर पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक के पुत्र सत्यम राठौर और अन्य परिजनों से मुलाकात की। शोक संवेदनाएं जताईं और आश्वास्त किया कि भाजपा हर परिस्थिति में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। साथ में यह भी स्पष्ट किया कि सरकार की जो मंशा है कि किसी निर्दोष व्यक्ति का किसी प्रकार से शोषण सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप चौबे, बब्बूराजा, गौरव गौतम, महेश श्रीवास्तव शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें