कैप्सन - विघालय में जन्म दिन पार्टी मानते युवा
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट (ललितपुर)। विकास खंड तालबेहट के दो विद्यालयों के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पूरे दिन चर्चा में रहे। एक वीडियो ग्राम सभा बिजरौठा के मजरा पारा के एक बेसिक विद्यालय का है। जिसमें जन्मदिन की पार्टी पर डीजे बज रहा। दूसरा कंधारीकलां में एक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पर काउंटर हस्ताक्षर के नाम पर 500 रुपये मांगने का है।
पहले वीडियो में ग्राम पारा में एक युवक की जन्मदिन पार्टी मनाई गई। वहां डीजे पर युवाओं ने जमकर डांस किया। इसके बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। लोगों में चर्चा है कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में किसकी अनुमति से सरकारी विद्यालय में जन्मदिन की पार्टी मनाई गई।
उधर, दूसरा वीडियो पूराविरधा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंधारी कला के विद्यालय का है। जहां कार्यरत एक अध्यापिका पर एक छात्र की टीसी पर कांउटर हस्ताक्षर कराने के नाम पर 500 रुपये यह कहते हुए मांगे गए हैं कि ऊपर देना पड़ते हैं। इन दोनों वीडियो को लेकर सोमवार को पूरे दिन शिक्षकों में चर्चा होती रही। पहलवान सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिजरौठा का कहना है कि न मुझसे किसी ने विद्यालय में जन्मदिन पार्टी मनाने के बारे में पूछा और न ही मुझे कोई जानकारी है। वीडियो वायरल होने के बाद जानकारी हुई।
इस संबंध में मुझे अभी जानकारी मिली है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में भी पता करता हूं।
अनिल कुमार, उपजिलाधिकारी तालबेहट।