फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कल्यानपुरा व खांदी में 69 लाख रुपये से बायोगैस प्लांट तैयार

Fri, 07 Feb 2025 12:21 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोशाला में प्रकाश व अनाज पिसने की चक्की का होगा संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितुपर। जनपद में ग्राम कारीपहाड़ी पर शासन की गोवर्धन योजना के तहत गोबर प्लांट बनाया गया, जो सफल हुआ। इसके बाद अब पंचायती राज विभाग ने दो अन्य प्लांटों को तैयार करने की कार्ययोजना तैयार की है। इसमें कल्यानपुरा में 60 घनमीटर का कल्यानपुरा में व खांदी में 85 घनमीटर का प्लांट तैयार किया गया।
कारीपहाड़ी में 85 घनमीटर के बायोगैस प्लांट की स्थापना कराई गई थी। इससे छह घरों में बायोगैस आपूर्ति की जा रही है। गैस उत्पादित विद्युत से एक अनाज पिसाई के चक्की का संचालन किया जा रहा है, तो वहीं गौशाला में प्रकाश व्यवस्था व जलापूर्ति के लिए पंप का संचालन भी किया जा रहा है। बायोस्लरी का अनुबंध उद्यान विभाग से विक्रय का अनुबंध किया गया है। इस संयंत्र से ग्रामीण इलाकों व गोशाला में पशुओं के गोबर का निस्तारण हो रहा है।
विज्ञापन

इसी तर्ज पर विकास खंड तालबेहट के ग्राम खांदी में भी 85 घनमीटर क्षमता गोवर्धन योजना से बायोगैस प्लांट स्थापित हो गया है। इसकी लागत करीब 39 लाख है। इसकी स्थापना एकीकृत कमांड एवं प्रशिक्षण केंद्र परिसर में कराई गई है। इस प्लांट से तैयार गैस से उत्पादित बिजली से प्रशिक्षण केंद्र परिसर में स्थापित सेंटरों में प्रकाश व्यवस्था व मशीनरी का संचालन किया जाएगा। एक अनाज पिसाई के लिए चक्की लगाई जाएगी। साथ ही समीप के परिवारों में गैस आपूर्ति भी सस्ती दरों में कराई जाएगी। इसी प्रकार कल्यानपुरा में 30 लाख रुपये की लागत से 60 घनमीटर से बायोगैस प्लांट तैयार हो गया है।

ये होगा लाभ
इस प्लांट से तैयार गैस से जो ऊर्जा उत्पादित की जाएगी, उससे कल्यानपुरा गोशाला में जलापूर्ति के मोटर का संचालन व प्रकाश व्यवस्था, ग्राम में संचालित विद्यालयों के मिडडे मील पनाने के लिए गैस का उपयोग होगा। साथ ही यहां पर चक्की लगाने की कार्ययोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन


कल्यानपुरा व खांदी में बायोगैस प्लांट बनकर तैयार हो गए है, हालांकि इनमें अभी बायोगैस का उत्पादन प्रारंभ नहीं हुआ है। चक्की की स्थापना के बाद बायोगैस उत्पादन को प्रारंभ किया जाएगा। -नवीन मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें