फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारियों से छुटकारा दिलाता है नियमित योग

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कंपनी बाग में हरिद्वार पतंजलि योगपीठ से पधारे स्वामी अभिषेक देव राज्य प्रभारी के सानिध्य में योग कक्षा लगाई गई। इस दौरान उन्होंने योग क्रियाएं, प्राणायाम क्रियाएं व खान-पान के बारे में विस्तार से योग साधकों को जानकारी दी, साथ ही एक्यूप्रेशर प्वाइंट दबाकर पेट दर्द, सिर दर्द, शुगर, बीपी, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों के छुटकारा पाने का आसान तरीका बताया।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से 11 बजे तक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 5 संस्थाएं पतंजलि योग, महिला पतंजलि योग, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी अरविंद जैन, युवा भारत मंडल प्रभारी अनुराग चतुर्वेदी, युवा भारत जिला प्रभारी मुकेश कुमार साहू एडवोकेट, किसान पंचायत जिला प्रभारी शिवराज सिंह लोधी, तहसील प्रभारी रामसहाय झा शामिल हुए। उनकी सहमति से स्वामी अभिषेकदेव ने परशुराम साहू को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। उन्होंने बताया कि आगामी समय में हरिद्वार में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जानी है। इसके अलावा प्रत्येक ग्राम में सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने अधिक से अधिक योग कक्षाएं शहर के वार्ड, गांव में संचालित करने को कहा। इस मौके पर समस्त प्रभारी सहित सभी योग साधक, अशोक सेन योग शिक्षक, रामकिशोर विश्वकर्मा, उमेश वैद्य, उमेश राठौर, कल्पना समैया, अंजना शुक्ला, चेतना, सुरेश जैन, सुरेंद्र जैन कोषाध्यक्ष सहित अन्य योगसाधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें