फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से चिपक गए हाईटेंशन लाइन के तार, 48 घंटे गुल रही 12 गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
ङोगरा खुर्द/ललितपुर। बिरधा स्थित सब स्टेशन के नाराहट फीडर से जुड़े 12 गांवों के उपभोक्ता 48 घंटे तक बिजली न आने से परेशान रहे। ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे गुल हुई बिजली शनिवार की शाम 5 बजे सुचारु हो सकी। तेज आंधी आने से हाईटेंशन लाइन के तार कई जगह चिपक गए थे। कहीं-कहीं तार पर पेड़ों की डालियां भी फिर गईं थीं।
विज्ञापन

विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शासन और बिजली विभाग द्वारा लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं दिखाई दे रहा है। जगह-जगह लटके जर्जर तार और आड़े-तिरछे पोल से आए दिन आपूर्ति बाधित होती रहती है। बृहस्पतिवार को हुई बारिश और दो दिन चलीं तेज हवाओं व आंधी से 48 घंटे तक बिजली व्यवस्था खराब रही। बिरधा सब स्टेशन से जुड़े नाराहट फीडर का हाईटेंशन लाइन का तार बृहस्पतिवार को दिन में करीब एक बजे टूट गया था जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश के चलते विद्युत विभाग उसे ठीक नहीं कर सका। शुक्रवार को विभागीय कर्मचारियों ने जर्जर तार जोड़कर लाइन चालू कर दिया लेकिन दो घंटे बाद ही तेज आंधी से कई स्थानों पर हाईटेंशन लाइन के तार आपस
में चिपक गए। कई जगह तार पर पेड़ गिर गए जिससे आपूर्ति फिर से बाधित हो गई जो शनिवार शाम को ठीक हो सकी।
40 किलोमीटर लंबी लाइन में आए दिन आते हैं फाल्ट, जर्जर हैं तार
नाराहट फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं ने बताया कि बिरधा से गुरयाना तक 40 किलोमीटर की लाइन में आए दिन फाल्ट आते रहते हैं लेकिन उसे सुधारने में काफी समय लग जाता है। विभाग को भी इसकी जानकारी है इतनी लंबी लाइन के बीच जितने गांव और कस्बे आते हैं वह सभी परेशान हो रहे हैं क्योंकि बिरधा सब स्टेशन से जुड़े फीडरों के तार जर्जर हैं और तेज हवा चलते ही टूटकर गिर जाते हैं। इससे बिजली की समस्या हमेशा बनी रहती है। बीते 48 घंटे से आपूर्ति बाधित होने से गर्मी में ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

कैप्शन- वृंदावन कुशवाहा
सिंचाई के लिए मूंग खड़ी है जो धूप से सूखने की कगार पर है। नाराहट फीडर पर आए दिन बिजली समस्या बनी रहती है। वृंदावन कुशवाहा, गुरयाना
बिजली नहीं आने से बच्चे रात में मोमबत्ती के सहारे पढ़ाई कर रहे हैं। शाम पांच बजे बिजली आई है लेकिन कितने देर तक रहेगी कहा नहीं जा सकता। रज्जू लाल दुबे, पटना
तेज आंधी से कई जगहों पर पेड़ तारों पर गिर गए थे जिससे आपूर्ति बाधित हो गई थी। उसे हटवाकर विद्युत आपूर्ति शाम करीब पांच बजे चालू करा दी गई है। जगदीश प्रसाद, एसडीओ द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें