ललितपुर। शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोर को बाइक चोरी के मामले में पकड़ा गया था। उसकी जांच कराई गई तो कोरोना पॉजिटिव निकला है। आरोपी को मुचलके पर छोड़ दिया गया। इसके बाद उसे क्वांरटीन कराया गया।
दो दिन पूर्व शहर के एक मोहल्ले निवासी एक किशोर एवं थाना नाराहट के एक ग्राम निवासी व्यक्ति को वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने न्यायालय में पेश करने से पहले दोनों आरोपियों की कोविड-19 की जांच कराई, जिसमें शहर निवासी आरोपी किशोर कोविड-19 की जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी को मुचलके पर छोड़ दिया और स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के तहत उसे क्वारंटीन किया गया है।
उधर, जिला जेल में बंदियों के लिए जेल प्रशासन द्वारा शासन के निर्देश पर विशेष काढ़ा दिया जा रहा है। फिलहाल जेल में अभी तक कोई भी कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने नहीं आया है।
दो दिन पहले बाइक चोरी के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनकी कोविड-19 की जांच कराई गई थी। इनमें एक किशोर आरोपी कोरोना वायरस पाया गया, जिसे मुचलके पर छोड़ा गया है। उसे क्वारंटीन किया गया है।
- संजय कुमार शुक्ला, थाना प्रभारी निरीक्षक