फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: घर लौट रहे बाइक चालक की वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बालाबेहट क्षेत्र के ग्राम बम्हौरी के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मुकदमे की तारीख पर कोर्ट गए व्यक्ति की घर लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। ग्राम बम्हौरी के पास बालाबेहट निवासी 22 वर्षीय संदीप कुशवाहा की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के चचेरे भाई रामू कुशवाहा ने बताया कि संदीप की शादी करीब 8-10 माह पूर्व हुई थी लेकिन शादी के कुछ माह बाद ही अनबन हाेने पर उसकी पत्नी अपने मायके ग्राम जामुनधाना खुर्द में रहने लगी थी। संदीप की पत्नी ने कोर्ट में वाद दायर किया था। सोमवार को इसकी तारीख थी। इसलिए संदीप सुबह अपनी बाइक से ललितपुर कोर्ट में आया था। उसके साथ गांव का एक व्यक्ति भी था।
विज्ञापन

कोर्ट में कार्यवाही के बाद अपने साथी को संदीप ने बस में बैठा दिया और कुछ देर बाद आने की बात कही थी। रात को संदीप घर लौट रहा था। अभी वह बालाबेहट से कुछ दूर पहले ग्राम बम्हौरी के पास पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर रात को बालाबेहट पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संदीप को 108 एंबुलेंस की मदद से बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने संदीप के परिजनों को सूचना दी तो वे भी बिरधा सीएचसी पहुंच गए। मृतक दो भाई-तीन बहनों में सबसे छोटा था। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि घायल युवक को बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें