फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दुर्घटना में घायल बाइक सवार ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। दो माह पूर्व ससुराल जाते समय हाईवे पर दुर्घटना में घायल हुए बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली अंतर्गत ग्राम विजयपुरा निवासी प्रकाश (30) पुत्र मंगल करीब दो माह पूर्व बाइक से अपनी ससुराल रोंडा जा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था। परिजन उसे घर लेकर आ गए थे। बुधवार की शाम को प्रकाश की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल फिर पहुंचे। यहां चिकित्सकाें ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाई व एक बहन में छोटा था। उसका एक पुत्र व एक पुत्री है। संवादक

13jjrp39- झज्जर। सरल केंद्र में आधार कार्ड के लिए लगी लाेगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें