फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, नाती झांसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शादी के बाद दशमाननी का निमंत्रण करके घर लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी व नाती घायल हो गए। नाती की हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया गया।
थाना सौजना अंतर्गत ग्राम क्योलारी निवासी धनसिंह (50) मंगलवार सुबह अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित दशमाननी कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से गया था। साथ में उसकी पत्नी हरबाई (45) व नाती रिषभ (8) भी था। रात में तीनों घर लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में देर रात इलाज के दौरान धनसिंह की मौत हो गई, जबकि रिषभ को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पुत्र शंकर ने बताया कि उसके पिता धनसिंह चार भाई-दो बहन में बड़े थे और उनके दो पुत्र व दो पुत्री हैं। वह दो एकड़ जमीन पर खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें