फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पुत्र को कुत्ता काट लेने पर झाड़-फूंक कराने जा रहे युवक की बाइक ग्राम पुलवारा के पास ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान फिसलकर गिर गई। बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम विघा राजपुर हाल सिविल लाइन तालबेहट निवासी दुर्गेश के पुत्र विवेक (15) को शनिवार को मोहल्ले में एक कुत्ते ने काट लिया था। रविवार सुबह दुर्गेश अपने पुत्र विवेक के साथ बाइक से झाड-फूंक कराने मध्य प्रदेश में स्थित बगायज माता मंदिर जा रहा था। उसकी बाइक ग्राम पुलवारा के पास पहुंची थी कि ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसल कर गिर गई। बाइक चला रहा दुर्गेश ट्रक की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। विवेक भी मामूली रूप से चोटिल हो गया। गांव के लोग मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन


बाइक पर सवार महिला के भाग जाने की चर्चा
पुलवारा के पास हुई दुर्घटना को लेकर चर्चा है कि बाइक पर पिता-पुत्र के साथ एक महिला भी सवार थी, लेकिन हादसे के बाद उक्त महिला वहां से भाग गई। बताया जा रहा है कि उक्त महिला के ही कुत्ते ने विवेक को काटा था और वह झाड़-फूंक कराने साथ जा रही थी।
विज्ञापन

-
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार के घायल होेने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शिकायती पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें