फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी से टकराकर घायल बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना पूराकलां के अंतर्गत ग्राम हिंगोरा में मवेशी से टकराकर घायल हुए बाइक सवार की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम हिंगोरा निवासी जगत उर्फ राधे (52) पुत्र काशीराम शनिवार की शाम को खेत से अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी बाइक मवेशी से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचना दी, परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के चार बेटियां व दो बेटे हैं और वह खेती करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें