फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघुनाथपुरा में दो पक्षों में मारपीट में छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रघुनाथपुरा में प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुरा निवासी कृपाल पुत्र देशपत ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार की रात को करीब आठ बजे धर्मेंद्र व कम्मोद मुहल्ले में थे, तभी घनश्याम पुत्र कम्मोद, बैजनाथ पुत्र घनश्याम, ग्याप्रसाद पुत्र घनश्याम, विजय पुत्र ग्याप्रसाद आए और गाली गलौज करने लगे। मना करने पर कमलेश व धर्मेद्र के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी, इससे उसे हाथ में और धर्मेंद्र के सिर में चोट आई है। कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में पीड़ित की ओर से कमलेश ने बताया कि उसके चाचा इस बार प्रधानी के चुनाव में खड़े थे लेकिन वह हार गए। विपक्षियों द्वारा टशन करके विवाद फैलाया जा रहा है। इसी के चलते उसके परिवारजनों के साथ मारपीट की गई है।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से ग्राम रघुनाथपुरा निवासी घनश्याम ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को रघुनाथपुरा टपरियन में वह एक त्रियोदशी कार्यक्रम से लौट रहा था, तभी रास्ते में उसका पुत्र ग्याप्रसाद, बैजनाथ व नाती विजय से विपक्षी प्रकाश पुत्र फूलचंद, धर्मेंद्र पुत्र रूपलाल, कमलेश पुत्र फूलच्रद, कृपाल पुत्र देशपत ने कुल्हाड़ी व डंडों से मारपीट की, जिससे सभी लोगों को सिर में चोटें आईं। इसके बाद विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाली पुलिस ने मामले में भी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें