फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अनियंत्रित होकर बाइक नहर में गिरी, चालक की मौत, पति-पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम जमौरा-रायपुर के पास शुक्रवार की रात को मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इसमें बाइक चालक 24 वर्षीय कमलेश निवासी ग्राम तुरका थाना बार की मौत हो गई। जबकि उसके साथ बाइक पर सवार 42 वर्षीय अनरथ और उसकी 38 वर्षीय पत्नी मानकुंवर गंभीर घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल हुए अनरथ के साले बृजेश ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम को उसका जीजा अनरथ अपनी पत्नी मानकुंवर के साथ ग्राम बरौदास्वामी अपनी ससुराल जा रहा था। उनके साथ गांव का ही कमलेश भी था जोकि बाइक चला रहा था। उनकी बाइक ग्राम जमाैरा-रायपुर के पास स्थित तीखे मोड पर बाइक अनियंत्रित हो गई और नहर में गिर गई। जिससे बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर सपा की पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी और उनके पति मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को जखौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां तीनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान घायल कमलेश की मौत हो गई। जबकि अनरथ व उसकी पत्नी मानकुंवर का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। घटना को लेकर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें