बिरधा। कोतवाली ललितपुर अंतर्गत कस्बा बिरधा निवासी हरिनारायण पांडे पुत्र आनंद पांडे के बैंक खातों से कथित रूप से बिना अनुमति कुल 1,09,805 रुपये यूपीआई के माध्यम से डेबिट होने का मामला सामने आया है।
पीड़ित के अनुसार, 24 सितंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 50,000 व 32,805 रुपये सहित कुल 82,805 रुपये और 30 सितंबर को पंजाब नेशनल बैंक खाते से 27,000 रुपये डेबिट हुए। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने उक्त लेनदेन स्वयं नहीं किए। मामले की शिकायत पुलिस एवं साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई गई है। पीड़ित ने संबंधित अधिकारियों से मामले की तत्काल जांच करने , यूपीआई ट्रांजेक्शन की जानकारी के आधार पर संबंधित खातों की जांच और कथित रूप से डेबिट हुई धनराशि की बरामदगी की मांग की है। संवाद