संवाद न्यूज एजेंसी
रनगांव (मड़ावरा)। मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम गिदवाहा के पास मंगलवार सुबह बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम महुवाछाले निवासी पूजा (30) अपने पति मनोज और बच्चों के साथ बाइक से नाराहट थाना क्षेत्र स्थित अमझरा मंदिर में आयोजित भंडारे में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान ग्राम गिदवाहा के समीप बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में पूजा गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।