संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। सड़क पर तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे पुलिया से टकरा गई, जिसमें बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठा युवक घायल हो गया।
मध्य प्रदेश के जिला सागर के खुरई निवासी 28 वर्षीय गिरीश रैकवार अपने मित्र थाना पठारी के ग्राम बिलगौना निवासी गोलू कुर्मी के साथ शुक्रवार को मोटरसाइकिल से कुंडेश्वर किसी वैवाहिक कार्यक्रम में आए थे। शाम को दोनों अपनी रिश्तेदारी में मड़ावरा में मामा के यहां रुके, जहां से आठ बजे अपने घर वापस जा रहे थे।
इसी दौरान बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे पुलिया से टकरा गई। बाइक चालक गिरीश की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गोलू घायल हो गया।
मदनपुर थाना पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि गोलू के हाथ में फ्रैक्चर है, साथ ही कई अंदरूनी चोटें आई हैं जिसके चलते उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
चिकित्सकों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले गिरीश की मौत हो चुकी थी। मृतक गिरीश एवं घायल गोलू के परिजन भी देर रात अस्पताल पहुंचे जहां से दोनों को अपने साथ लेकर चले गए।ै