फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से युवक और वृद्धा की मौत, पांच बच्चों समेत कई झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट/भुचेरा (ललितपुर)। शनिवार को बिजली गिरने से थाना पूराकलां के ग्राम भुचेरा में एक युवक की और पूराकलां में एक वृद्धा की मौत हो गई। वहीं कोतवाली क्षेत्र में जमालपुर और रामपुर में पांच बच्चों सहित कई लोग झुलस गए। इनमें दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को मौसम सुबह से साफ था। दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया। दो बजे के बाद बूंदाबांदी होने लगी। ग्राम भुचेरा निवासी बालमुकुंद (44) अपने खेत पर जानवर चरा रहा था। बारिश के बचने के लिए वह बरगद के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी वहां पर बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से बालमुकुंद की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है।
दूसरी घटना ग्राम पूराकलां के मजरा सेवरा खिरक में हुई। जहां खेत में जानवर चरा रही सेबाबाई (60) पत्नी राम सिंह के ऊपर बिजली गिरने से सेबाबाई की मौत हो गई। मृतका के दो पुत्र हैं। एक पुत्र की शादी हो चुकी है। बाद में मौके पर गई पुलिस ने दोनों शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

उधर, ग्राम जमालपुर में दोपहर में बच्चे मैदान में बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच जोर से बारिश होने लगी। इससे बचने के लिए बच्चे एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। उसी समय पास में बिजली गिर गई। जिसकी दमक से अखिलेश उर्फ आनंद (14) पुत्र नब्जी कुशवाहा, राघवेंद्र (12) पुत्र राजाराम, जगदीश (13) पुत्र मदन, देवेश (13) पुत्र हरपाल, मर्दन पुत्र रामलाल कुशवाहा झुलस गए। अखिलेश और मर्दन की हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जानकारी के बाद उपजिलाधिकारी अमित कुमार भारतीय ने सीएचसी जाकर घायलों से उनका हालचाल पूछा और जानकारी ली। इसके अलावा बब्लू (55) निवासी विजयपुरा भी झुलस गया। वह अपनी रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने विजयपुरा से जमालपुर आया था।
उधर, रामपुर में बिजली गिरने से घर के दरवाजे बैठा जानकी (23) झुलस गया। पूराकलां में लक्ष्मन का मकान गिर गया और उर्मिला झा (45) पत्नी रामकिशन झुलस गई। वहीं सारसेड़ में एक बकरी की मौत हो गई।
शनिवार को गिरी बिजली से तहसील क्षेत्र जनहानि और पशु हानि हुई है। मृतकों को जो भी आर्थिक सहायता देय होगी अवश्य दी जाएगी।
- अमित कुमार भारतीय, एसडीएम तालबेहट।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख और घायलों को अनुमन्य राशि प्रदान करने की घोषणा
ललितपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर ललितपुर में बिजली गिरने की घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अगले ट्वीट में मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख और घायलों को अनुमन्य राशि प्रदान करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें