फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े बकाएदार, 40 उपभोक्ताओं के काटे बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सोमवार को विद्युत विभाग और झांसी से आई विजिलेंस टीम ने शहर के सावरकर चौक और तालाबपुरा में बड़े बकाएदारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें सात लाख रुपये के बकाएदार 40 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे, जिससे बकाएदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

विद्युत विभाग ने झांसी विजिलेंस टीम के साथ शहर में सबसे पहले पांच किलोवाट एवं इससे बड़े बिजली कनेक्शन धारी बकाएदारों के खिलाफ वसूली अभियान चलाया। जिसमें ऐसे करीब 17 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए। इसके बाद सावरकर चौक और तालाबपुरा क्षेत्र में टीमों ने संयुक्त कार्रवाई कर दस हजार रुपये से अधिक की बकाएदारी वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटना शुरू किया, जिसके तहत कुल करीब सात लाख रुपये की बकाएदारी वाले 40 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। जबकि परिसरों के भीतर लगे पुराने आठ मीटर हटाकर नये इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाए। एक साथ अधिकारियों और लाइनमैन के साथ टीमों के पहुंचने पर मोहल्लों और बाजारों में हड़कंप मच गया। इस मौके पर विजिलेंस टीम झांसी के अवर अभियंता पवन आर्या, विजिलेंस इंस्पेक्टर और उपखंड अधिकारी आदर्श राज, अवर अभियंता राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें