फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तमंचा फैक्ट्री पकड़ने के मामले में ग्रामीणों ने लगाए आरोप

विज्ञापन
police - फोटो : police
विज्ञापन
बांसी (ललितपुर)। जखौरा पुलिस द्वारा शनिवार को कस्बा बांसी के टंकीपुरा निवासी मोहली वाले के पुत्र रवि के पास से तीन अवैध तमंचा, एक अधबना तमंचा सहित तमंचा बनाने की सामग्री पकड़ने जाने का खुलासा किया था और उक्त अवैध फैक्ट्री पकड़ने का दावा करते हुए आरोपी युवक को जेल भेज दिया था। लेकिन यह मामला सामने आने के बाद टंकीपुरा मुहल्ला वासियों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश भड़क गया और अब सोमवार की शाम को ग्रामीणों ने सड़क पर आकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने में असमर्थ है, इसलिए बेगुनाहों को फंसाकर अपराधियों को बचाने और नये अपराधी बनाने का अन्याय कर रही है। जिस रवि को पुलिस ने तंमचा अवैध फैक्ट्ररी का संचालक बताया है वह चोरी के मामले में पकड़ा गया था, रवि नाबालिग और बेहद गरीब है। उसके पिता के अलावा उसका कोई नहीं। रवि ने मुहल्ले के ही प्रदीप गोस्वामी के यहां चोरी की थी, प्रदीप ने भी चौकी में मुहल्ले वालों के बीच कहा कि उनके यहां चोरी हुयी थी जिसकी लिखित शिकायत उन्होंने चौकी बांसी में अज्ञात चोर के खिलाफ नौ सितम्बर को की थी और बाद में उसने 10 सितम्बर को पूछने के बाद रवि ने उसका मोबाइल और रुपये उसे लौटा दिये थे। ग्रामीणों ने बांसी चौकी पहुंचकर चौकी प्रभारी से रवि को निर्दोष बताते हुए उसके खिलाफ झूठा मुकदमा वापस लेने की मांग की है। इस मौके पर राहुल अहिरवार, राजकुमार, प्र्रदीप गोस्वामी, हरि बरार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें