फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एक-दूसरे के ब्लॉक क्षेत्र में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जांचेंगे बीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विद्यालयों में बच्चों के लिए बनने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच अब दूसरे ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी करेंगे। बीएसए ने इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निरीक्षण करने के लिए ब्लॉक आवंटित करते हुए निर्देश जारी किए हैं।
जिले में 1357 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को लेकर समय-समय पर शिकायतें उच्चाधिकारियों तक आती हैं। इसे देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार ने विद्यालयों में बनने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जांचने की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारियों को दी है। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी एक दूसरे के ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

इसमें खंड शिक्षा अधिकारी बार को ब्लॉक बार, खंड शिक्षा अधिकारी बिरधा को ब्लॉक जखौरा, खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी को ब्लॉक मड़ावरा, खंड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा को ब्लॉक महरौनी क्षेत्र के विद्यालयों में बनने वाले मध्याह्न भोजन का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा को ब्लॉक बिरधा, खंड शिक्षा अधिकारी तालबेहट को नगर क्षेत्र, खंड शिक्षा अधिकारी नगरक्षेत्र ब्लॉक बार अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में बनने वाले मध्याह्न भोजन के गुणवत्ता की जांच करेंगे।
विज्ञापन

बीएसए रत्नेश कुमार ने बताया कि मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निरीक्षण की जिम्मेदारी देते हुए निरीक्षण के लिए ब्लॉक क्षेत्र आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें