फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जंग से पहले फूल से बच्चे याद आए...

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम व एसपी ने शमां रोशन कर किया मुशायरे का आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद की ऐतिहासिक पहचान और गंगा-जमुनी तहजीब के प्रतीक हजरत बाबा सदनशाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर सालाना उर्स के मौके पर मुशायरा का आयोजन किया गया। जिसमें शायरों ने पूरी रात श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बाबा सदनशाह उर्स का आयोजन 31 मार्च से शुरू हो गया है। मंगलवार की रात को मुशायरा कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सत्यप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने पारंपरिक रूप से किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद हमेशा से कौमी एकता की मिसाल रहा है। इस विरासत को सहेजना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने कहा कि ऐसे आयोजन दिलों को जोड़ने का काम करते हैं और सामाजिक समरसता को बल देते हैं। कार्यक्रम में उर्स कमेटी के सदर हाजी बाबू बदरुद्दीन कुरैशी ने अतिथियों का स्वागत किया। मुशायरे की सदारत सेवानिवृत्त जज शिशिर कांत चौबे ने की।
विज्ञापन


मुशायरे में शायरों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को बांधे रखा। शकील आजमी ने रामायण के एक अनछुए पहलू को अपनी पंक्तियों में पिरोकर खूब वाहवाही लूटी। उन्होंने कहा कि सारा श्रेय ले गए जो राम के साथ थे, उर्मिला पीछे छूट गई जो घर के साथ थी। उन्होंने जमीर पर उनकी चोट जो अदालत से बच गया शकील, उसको उसके जमीर ने मारा को भी खूब सराहा गया। नदीम देवबंदी के इस शेर ने मजमे में जोश भर दिया। अजब तेरी महफ़िल में मंज़र देखा, किसी के हाथ में माला, किसी के हाथ में ख़ंजर देखा। करीम असर ललितपुरी ने शहर की तहजीब को कुछ यूं बयां किया इसलिए है ये शहर एकता का गहवारा, खान से मिलके तिवारी भी रहा करते हैं। मुकेश आलम ने युद्ध की विभीषिका और मासूमियत पर उनका शेर दिल को छू गया, उन्हाेंने कहा कि जंग से पहले फूल से बच्चे याद आए, नेजे पर एक तितली आकर बैठ गई। इसके अलावा हामिद भुसावली और इब्राहीम जीशान जैसे रचनाकारों ने भी अपनी आवाज और बेहतरीन कलाम से महफिल को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। मंच का संचालन जनरल सेकेट्री मोहम्मद नसीम ने किया, जबकि निजामत अल्तमस अब्बास द्वारा की गई। समन्वयक के रूप में करीम असर व जहीर ललितपुरी ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

-

डीएम, एसपी ने किया उर्स मेले का निरीक्षण
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उर्स मेले का बारीकी से निरीक्षण भी किया। अधिकारियों ने मेले में आने वाले जायरीनों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए अधीनस्थों को कड़े निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


आज टीवी सिंगर इंटरनेशनल फेम

मुज्तबा अजीज नाजा मुंबई व अदनान अजीम नाज मुंबई अपना फन पेश करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें