फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: युवक का रस्सी से गला कसकर फंदे पर लटकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- हालत गंभीर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती, भाई ने पुलिस को दिया शिकायती पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर/मड़ावरा। जमीनी रंजिश के चलते ग्राम गंगचारी निवासी 30 वर्षीय हरीसिंह का रस्सी से गला कसकर फंदे पर लटका देने का आरोप विपक्षियों पर पीड़ित के भाई ने लगाया। पीड़ित के भाई ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम गंगचारी निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर उसका भाई हरीसिंह खेत से लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही आधा दर्जन विपक्षी उसके भाई हरी सिंह को जमीनी रंजिश के चलते पकड़ ले गए। विपक्षियों ने लात-घूसों से पिटाई की और रस्सी से गला दबा दिया। हरीसिंह को मरा हुआ समझकर विपक्षियों ने उसे उठाकर एक पेड़ पर लटका दिया। पत्र में बताया कि उसे मौके पर आता हुआ देखकर विपक्षी भाग गए। भागते समय सभी कह रहे थे कि जिसके नाम जमीन है उसे तो मारकर लटका दिया है। अगर जमीन वापस नहीं की तो इसी प्रकार उसे व उसके भाई को जान से मार देंगे। विक्रम ने बताया कि फंदे पर लटकने के चलते हरीसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल काॅलेज में चिकित्सकों ने हरी सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए झांसी रेफर कर दिया। पीड़ित ने थाना मड़ावरा पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि शिकायती पत्र में लगाए गए आरोपों व घटना को लेकर गहनता से जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
76 डिसमिल जमीन बनी रंजिश का कारण, 27 मार्च को हुआ था दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष
दोनों पक्षों के बीच रंजिश की शुरुआत वर्ष 2025 में तब शुरू हुई थी, जब हरीसिंह के भाई विक्रम ने विपक्षियों के चाचा से 76 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। उक्त रजिस्ट्री हरीसिंह व उसके भाई के नाम थी। इस पर दूसरा पक्ष रंजिश मानने लगा था और रजिस्ट्री को वापस करने का दबाव बना रहा था। विक्रम के मुताबिक रजिस्ट्री वापस न करने पर धमकी दी जा रही थी। इसी रंजिश के चलते 27 मार्च की रात को दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। इसमें दोनों पक्ष के आधा दर्जन के करीब लोग गंभीर घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई की थी और मामले की जांच प्रारंभ की थी। इससे पहले कि पुलिस की जांच का क्रम आगे बढ़ता बुधवार को यह घटना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें