फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें

Tue, 10 May 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
i g , lalitpur news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। पुलिस महानिरीक्षक कानपुर जोन ने गारद में लगे पुलिस कर्मियों के शस्त्राभ्यास को देखा। इस दौरान उन्होंने स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम का लोकार्पण किया। उन्होंने पुलिस को फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने का पाठ पढ़ाया।  
विज्ञापन


सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे जिले में पहुंचे आईजी जोन जकी अहमद को पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने सीओ सदर बल्देव सिंह को शस्त्रों को लेकर कई जानकारियां दीं। आईजी ने शस्त्रागार, गार्ड रूम, स्टोर रूम, पुलिस लाइन परिसर स्थित शौचालय, बैरक, बाथरूम,  भोजनालय, आवासीय कालोनी परिसर, परिवहन शाखा, कंट्रोल रूम, केंद्रीय पुलिस कैंटीन का भ्रमण कर सरकारी संपत्ति के रखरखाव का व्यवस्थापन, स्वच्छता, प्रबंधन, अनुरक्षण आदि के संबंध में अधीनस्थों को निर्देश दिए। इस मौके पर क्वार्टर गार्ड पर पर्यावरण की सुरक्षा हेतु पौधरोपण किया।

इसके बाद उन्होंने पुलिस सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक करते हुए थाना प्रभारियों को विशेष तौर पर निर्देश दिए कि आप लोग आज भले ही पुलिस अधिकारी  हों,  लेकिन रिटायरमेंट के बाद आप भी आमजन बन जाएंगे। आज थानों में आप लोग फरियादियों के साथ जो व्यवहार करेंगे, रिटायरमेंट के बाद वैसे ही व्यवहार से आप लोगों का सामना हो सकता है। इसलिए थानों में आने वाले फरियादियों के साथ मानवतापूर्ण व्यवहार अपनाएं।
विज्ञापन


जनपद के क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी, थानाध्यक्ष जीआरपी, अग्निशमन अधिकारी, एलआईयू, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी के साथ उन्होंने गोष्ठी की। इसमें अपराधों के सुसंगत धाराओं में पंजीकरण, गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध विवेचना का निस्तारण, अपराधियों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्रवाई करने, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, पुराने अपराधियों का सत्यापन, अपराधों की रोकथाम, जन शिकायतों का अनुश्रवण व निराकरण, राजकीय कार्यों का विधिक संपादन करने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत पुलिस लाइन मुख्य गेट पर स्थित नवनिर्मित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम का लोकार्पण किया। इस अवसर पर एसपी मोहम्मद इमरान, एएसपी सुधा सिंह, सीओ सदर बलदेव सिंह खनेडा, सीओ तालबेहट कुंवर बहादुर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक शिवराम सिंह यादव, हाकिम सिंह, सूर्यबली यादव उपस्थित रहे ।

हत्या छिपाना बर्दाश्त नहीं
जनपद की अपराध समीक्षा करते समय कुछ मामलों में गैरइरादतन हत्या की धाराओं पर एतराज जताते हुए आईजी ने स्पष्ट शब्दों में पैसों के लिए हत्या को छिपाने जैसा कार्य नहीं करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि किसी परिवार का सदस्य मर गया और उसे इंसाफ दिलाने के बदले धाराओं की बाजीगरी दिखाना अमानवीय कार्य है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें