फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झरर घाट पर देखी बैरियर की व्यवस्था

विज्ञापन
झरर घाट पर बने सीमा बैरियर पर जानकारी करते डीएम और एसपी - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। बुधवार को जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल एवं पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने झरर घाट सीमा पर बने बैरियर का निरीक्षण किया। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की चेन समाप्त करने के लिए सरकार के निर्देश पर पूरा प्रशासन जुटा हुआ है। बाहर से आने वालों पर नजर रखने के लिए प्रशासन ने जनपद की सीमाओं पर लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा रखा है । सीमाओं पर बैरियर भी लगाए गए हैं। राजमार्ग पर जनपद झांसी की सीमा पर झररघाट पुल के समीप बने बैरियर पर बबीना और तालबेहट पुलिस का पहरा है। इसके बावजूद बहुत से लोग चोरी छिपे गांवों में आ रहे हैं।
बुधवार को डीएम और एसपी ने बैरियर का औचक निरीक्षण किया और वहां ड्यूटी पर मौजूद अधीनस्थ कर्मचारियों से विस्तार से जानकारी लेते हुए उन्हें निर्देश दिए कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए आवश्यक है कि सोशल डिस्टेंसिंग के पालन पर ध्यान रखा जाए। इस मौके पर बबीना और तालबेहट के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें