तालबेहट। कोतवाली पुलिस ने 15 जुलाई को ग्राम तेरई फाटक के मजरा टपरियन में आई बरात में नाच रहे बरातियों से मारपीट करने एवं उन्हें जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में 10 लोगों पर दलित उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी तालबेहट को भेज दी है।
15 जुलाई को थाना बार अंतर्गत ग्राम बम्होरी खडैत निवासी सुुखलाल पुत्र रतिरात की बरात कोतवाली तालबेहट के अंतर्गत ग्राम तेरई फाटक के मजरा टपरियन निवासी प्रकाश अहिरवार के यहां आई थी। बरात में रिश्तेदार और बराती नाच रहे थे। तभी गांव के कुछ दबंगों ने उनके साथ मारपीट कर दी थी। जिसमें कुछ बरातियों को चोटें आई थी।
इस संबंध में रवि निवासी अमरपुर कोतवाली ललितपुर ने पुलिस को एक शिकायती पत्र अवगत कराया कि गांव के कुछ दबंगों ने बरातियों के साथ मारपीट की और जाति सूचक शब्दों से गालियां देकर अपमानित किया। जिसमें उसके भाई संतोष कुमार और मलखान निवासी गदयाना थाना बार को चोट आई। दबंगों ने शामियाने की कुर्सियां तक तोड़ डाली।
पुलिस ने मानसिंह पुत्र भागीरथ, राघवेन्द्र पुत्र विजय यादव, राकेश पुत्र शिवदयाल विश्वकर्मा, मुकेश पुत्र लक्ष्मन सेन, दीपेन्द्र सिंह पुत्र गजराज, अनुरूद पुत्र रघुवीर, मयूर पुत्र कैलाश, राजकुमार पुत्र सिंदू, राजन पुत्र किशन सेन, अरविन्द्र पुत्र मुकेश के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।