संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में तहसील बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को एक बैठक कर निंदा प्रस्ताव किया। अध्यक्षता अध्यक्ष श्यामबिहारी तिवारी ने की। हनुमान जयंती के दौरान इंदिरा चौराहे पर हनुमान चालीसा पाठ के वीडियो क्लिप व्हाट्सएप स्टेटस पर एक समुदाय के युवक द्वारा डालकर हिंदू समाज को गाली गलौज कर अपमानित किया गया और दूसरे स्टेटस पर गाय का चित्र लगाया गया। बार एसोसिएशन ने इस कृत्य की निंदा की और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सचिव व मंत्री लोकपाल सिंह बुंदेला आदि मौजूद रहे।
-
आरोपी गिरफ्तार: हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में वांछित तौफीक खां निवासी ग्राम पठा विजयपुरा को शुक्रवार सुबह ग्राम छपरट के पास जामनी नदी के नए पुल के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक मोबाइल बरामद हुआ।