फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर डाउन तो बैंक के बाहर होने लगा कारोबार

विज्ञापन
बैंक ऑफ बडौदा गेट पर बिजनेस कॉरेस्पांडेस से भुगतान का लेनदेन करते खाताघारक - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। बैंक से दूर दराज के इलाकों में खाता धारकों की सुविधा के लिए बिजनेस कॉरेस्पांडेस बनाए थे इनके लिए बैंक शाखा से निर्धारित दूरी तय कर दी गई, लेकिन सोमवार को बैंक ऑफ बड़ौदा का सर्वर डाउन होने से इनका काउंटर रेलवे स्टेशन रोड स्थित शाखा के बाहर लगा मिला। इस काउंटर से खाता धारक रुपये का लेनदेन कर रहे थे। इस संबंध में शाखा प्रबंधक रवींद्र वर्मा ने कहा कि सर्वर डाउन होने के कारण खाता धारकों की सुविधा के लिए बिजनेस कॉरेस्पांडेस शाखा के बाहर बैठाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिन स्थानों पर बैंक की शाखाएं नहीं है। उस क्षेत्र में बैंक बिजनेस कॉरेस्पांडेस को जिम्मेदारी देती है। इसके लिए नियम है कि वह बैंक के आसपास नहीं बैठ सकते हैं। इन केंद्रों पर खाते में रुपये जमा करने और निकालने की सुविधा रहती है। सोमवार को रेलवे रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के गेट के बाहर कुर्सी और मेज डालकर दो लोग लैपटॉप लिए बैठे थे। इन्हीं के पास खाताधारकों की भीड़ लगी थी, जोकि अपने खाते से लेनदेन कर रहे थे। हैरत की बात तो यह है कि बैंक के नियमों के विपरीत शाखा प्रबंधक ने गेट के बाहर उन्हें अपनी टेबिल लगाने की अनुमति भी दे दी।
बोले जिम्मेदार
बैंक शाखा से करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में बिजनेस कॉरेस्पांडेस नहीं बनाए जाते हैं। नियमानुसार इन्हें इसके बाहर ही अनुमति दी जाती है। यदि कुछ दिक्कतें हैं तो उसका समाधान खोजना चाहिए। शाखा गेट पर बिजनेस कॉरेस्पांडेस को बैठालना बैंक नियमों के खिलाफ है। - एके सेठ, प्रबंधक, जिला अग्रणी बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें