फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरगुढ़ा में मृत मिला तेंदुआ

Sat, 17 Sep 2016 01:10 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
बंदरगुढ़ा में मृत मिला तेंदुआ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ललितपुर। वन रेंज अंतर्गत बंदरगुढ़ा बीट में एक तेंदुआ मृत पड़ा पाया गया। सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक ने तेंदुआ की मौत के कारणों तक पहुंचने के लिए जांच बैठा दी है। ललितपुर एसडीओ को जांच सौपी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह करीब ग्यारह बजे वन रक्षक ने ललितपुर वन रेंजर गणेश शुक्ला को बंदरगुढ़ा बीट में तेंदुआ की मौत होने की सूचना दी। सूचना पाकर वन रेंजर अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचे। रेंजर के अनुसार तेंदुआ की उम्र करीब नौ से दस साल होने का अनुमान है। उम्र ज्यादा होना भी मौत का एक कारण हो सकता है। हालांकि, मौत के कारणों की जानकारी के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
वहीं इस मामले में डीएफओ वीके जैन का कहना है कि तेंदुआ का शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट व विभागीय जांच में सामने आ जाएगा। ललितपुर एसडीओ आरके त्रिपाठी को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि इससे पहले गौना वन रेंज में एक तेंदुआ की हत्या कर दी गई थी, जिसकी जांच तत्कालीन एसडीओ सोमधर पांडेय ने की थी। बीते महीनों में मड़ावरा रेंज में एक तेंदुआ एक ग्रामीण के घर में घुस गया था, जिसे वन कर्मियों ने सुरक्षित जंगल में भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें