फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पुलिस पर हमला कर वारंटी छुड़ाने वाले चार आरोपियों की जमानत खारिज

Wed, 18 Nov 2026 01:41 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली तालबेहट के ग्राम दौलता में पुलिस दल पर हमला कर वारंटी को छुड़ाने के मामले में चार आरोपियों की जमानत याचिका खारिज हो गई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम यादवेंद्र सिंह की अदालत ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया। इन आरोपियों में महिला भी शामिल है, जिन पर पुलिसकर्मियों को घायल करने का आरोप है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक शिवजीत ने बताया कि 11 अक्तूबर की रात करीब 2.30 बजे पुलिस अधीक्षक के आदेश पर वे दौलता गांव पहुंचे थे। पुलिस दल थाना बार से संबंधित आरोपी सुरेंद्र उर्फ कालू यादव को गिरफ्तार करने गया था। पुलिस ने सुरेंद्र को उसके घर से हिरासत में लिया। तभी उसके माता-पिता आजाद यादव, विनीता और भाई रोहित यादव व पड़ोसी कमल यादव ने विरोध शुरू कर दिया। छत से पथराव किया गया और लाठियों से हमला किया गया। हमलावरों ने सुरेंद्र को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया। इस हमले में पुलिसकर्मी अमनदीप सिंह और सत्येंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने सुरेंद्र, उसके माता-पिता आजाद यादव, विनीता, भाई रोहित यादव, पड़ोसी कमल यादव सहित छह अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया था। अदालत ने इन सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था।

जमानत याचिका खारिज
अशोक यादव, सोन सिंह, विनीता और कमल यादव ने अधिवक्ता के माध्यम से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम यादवेंद्र सिंह की अदालत में जमानत याचिका दायर की थी। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव लिटौरिया ने अदालत को बताया कि आरोपियों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया था। इस हमले में दो पुलिस कर्मचारी घायल हुए थे। न्यायाधीश ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चारों आरोपियों की जमानत याचिका निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें