फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: निष्पक्ष पत्रकारिता के पर्याय थे बाबू ज्ञानचंद अलया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी बाबू ज्ञानचंद अलया की पुण्यतिथि पर गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उन्हें निष्पक्ष पत्रकारिता का प्रतीक, सच्चा समाजसेवी और कलम का निर्भीक सिपाही बताया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने किया। उन्होंने कहा कि बाबू ज्ञानचंद अलया एक अच्छे साहित्यकार, कुशल समाजसेवी और संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी थे। जीवन के अंतिम पड़ाव तक उनमें जनपद के लिए कुछ बेहतर करने का जज्बा बना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले ने की, जबकि संचालन अक्षय अलया ने किया। इस अवसर पर संतोष शर्मा, सरदार मंजीत सिंह, पवन संज्ञा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन, पार्षद आलोक जैन ''मयूर'', जगदीश यादव, अशोक पंथ, जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इससे पूर्व सुबह मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के आशीर्वाद से अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्रपाल मंदिर में शांतिधारा के उपरांत अनंतकालीन भक्तामर विधान एवं पाठ का आयोजन किया गया। इसमें परिवार के वरिष्ठ सदस्य अधिवक्ता अनिल कुमार अलया और अजय अलया ने अर्घ्य समर्पित किए।
विज्ञापन

शाम को जिला चिकित्सालय के सामने बाबू ज्ञानचंद अलया की स्मृति में संचालित अन्नपूर्णा भोजनशाला के माध्यम से मरीजों के परिजनों को भोजन वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जैन, अमितप्रिय जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें