फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बिजली गिरने से बीए के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। चचेरे भाई के साथ खेत पर गए 21 वर्षीय अनिल निवासी कस्बा बानपुर बारिश के साथ गिरी बिजली की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन

मृतक के पिता उद्दे ने बताया कि रविवार की दोपहर को उसका पुत्र अनिल अपने चचेरे भाई पवन के साथ खेत पर गया था। दोपहर करीब ढाई बजे अचानक बारिश होने लगी और बिजली गिरी। जिसकी चपेट में अनिल आ गया और गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गया। पवन ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो वह मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में अनिल को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बानपुर लेकर पहुंचे। यहां हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने अनिल के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और करीब दो माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। उद्दे ने यह भी बताया कि अनिल बीए का छात्र था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें