फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादपुरा रिसाला मंदिर क्षेत्र बना कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि के बाद संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। इसमें मोहल्ला रिसाला मंदिर के पास आजादपुरा के ढाई सौ मीटर के क्षेत्र में किसी को भी प्रवेश और बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। मोबाइल बैरियर बनाया गया है, जहां से आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने कोरोना संक्रमित क्षेत्र के मोहल्ला आजादपुरा के ढाई सौ मीटर के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह से सील कर दिया है। यहां पर किसी व्यक्ति को प्रवेश और बाहर जाने की अनुमति नहीं है। सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में आवश्यक वस्तुएं सब्जी, दूध, फल की सप्लाई मोबाइल बैरियर तक ही की जाएंगी। कंटेनमेंट जोन घोषित मोहल्ला को चारों सीमाओं से सील किया गया है। इसमें उत्तर में रामदास मैरिज गार्डेन, दक्षिण में रिसाला मंदिर के पास, पूर्व में आवागमन नहीं। पश्चिम में जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के पास बैरीकेटिंग लगातार सील किया गया है। आवश्यक सेवाओं के लिए पश्चिम में जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के पास बनाया गया है। कंटेंनमेंट जोन घोषित क्षेत्र में दो पहिया, चार पहिया वाहन व हाथठेला आदि का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। क्षेत्र में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। आपात सेवाएं व चिकित्सा से जुड़े व्यक्तियों को जांच के बाद ही जाने की अनुमति दी जाएगी। आवागमन को रोकने के लिए मोबाइल बैरियर पर पुलिस तैनात की गई है। नियमों का उल्लंघन करने पर महामारी अधिनियम की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें