फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों का टैक्स व बीमा मॉफ किया जाए

विज्ञापन
उ संभागीय परिवहन कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते जनता बस ऑपरेटर एसोसिएशन के पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। लॉकडाउन में खड़ी रहीं बसों का बीमा क्लेम और टैक्स माफ करने की मांग को लेकर जनता बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने परिवहन कार्यालय में धरना देकर परिवहन आयुक्त को संबोधित ज्ञापन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बीके आस्थाना को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से डेढ़ सौ से अधिक प्राइवेट बसों का संचालन अन्य जिलों और ग्रामीण क्षेत्र के लिए होता है। लेकिन, 22 मार्च से कोरोना संक्रमण रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन से अब तक बसें खड़ी हैं। बसों का संचालन नहीं होने से वाहन स्वामियों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। ऐसे में बसों का टैक्स व बीमा को पूरी तरह से माफ किया जाए। ज्ञापन पर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, अशोक कुमार, रिजवान, महेंद्र, आविद खां, हामिद आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें