संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। भाजपा ने ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत के निर्देशन में जन जागरुकता मार्च का आयोजन किया। यह आजादचौक से प्रारंभ होकर सावरकर चौक, घंटाघर होते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर समाप्त हुआ। यहां गोष्ठी का आयोजन किया गया।
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि इस समय भारत विकसित देश बनने की ओर अग्रसर है, लगातार हमें विभिन्न सुधारों की जरूरत है। प्रधानमंत्री इस दिशा में कार्य कर रहे हैं, अगर हम ग्राम इकाइयों से लेकर लोकसभा तक के चुनाव इकट्ठे कराएं तो हमारे देश का अरबों रुपये बच जाएगा। प्रदीप चौबे ने कहा कि हमारे यहां अलग-अलग प्रदेशों में चुनाव चलते रहते हैं। इससे विकास कार्य रुक जाते हैं।
जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला ने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ से होने वाले लाभों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं। इस अवसर पर हरिराम निरंजन, जगदीश सिंह लोधी, राजकुमार जैन, महेश श्रीवास्तव भैया, अब्दुल नासिर मंसूरी, डॉ राजकुमार जैन, देवेंद्र गुरु, लक्ष्मी रावत, डॉ दीपक चौबे, भगत सिंह राठौर, मनीष अग्रवाल, मोहनलाल रैकवार आदि उपस्थित रहे।