फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पानी के लिए तरसी 20 हजार की आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के मोहल्ला नेहरूनगर, सिद्दनपुरा, चांदमारी आदि क्षेत्र में नेहरूनगर पेयजल परियोजना से पानी उपलब्ध कराया जाता है। लगभग 72 किलोमीटर डिस्ट्रीब्यूशन लाइन डालकर 6444 परिवारों को घर-घर पानी मुहैया कराने की व्यवस्था है। शनिवार रात आई आंधी से नेहरूनगर पेयजल परियोजना के इंटेकवेल की लाइन पर पेड़ गिर गया। इससे इंटेकवेल की मोटरें नहीं चल सकीं। फिल्टर के लिए पानी का उठान नहीं हो सका। ऐसे में न तो पानी फिल्टर हो सका और न ही टंकी भरी जा सकी। रविवार को पेयजल आपूर्ति ठप रही। देर सुबह तक लोग नलों में पानी आने का इंतजार करते रहे। लेकिन, देर तक नलों में पानी की बूंद तक नहीं आई।
विज्ञापन

इसके बाद लोग बर्तन लेकर हैंडपंप का रुख करने को मजबूर हो गए। सुबह लगभग आठ बजे से ही हैंडपंपों पर भीड़ जुट गई। लोग परिवार के साथ पानी भरने पहुंचे। दोपहर तक लोग हैंडपंप से पानी भरते नजर आए। कई लोग साइकिलों से पानी ढो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें