फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत

Mon, 09 Nov 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। श्री शांति निकेतन इंटर कालेज महरौनी के 60वें स्थापना वर्ष पर विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी और विशिष्ट अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी आफताब आलम रहे। विद्यालय के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना और अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि दुनियां में कोई भी कार्य असंभव नहीं है,
इसके लिए लक्ष्य निर्धारण करने से लगन और मेहनत कर अपने उद्देश्य को पूरा करने में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय की नवगठित प्रबंध समिति के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
विद्यालय के छात्रों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने गजल प्रस्तुत की। वीर व्यायामशाला बड़ा मंदिर ललितपुर से आए व्यायाम शाला प्रभारी चंचल जैन और आशीष जैन की अगुवाई में युवाओं द्वारा अखाड़ों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक सुनील जैन, अध्यक्ष डा. सतेंद्र मलैया, सुमत मिठया, विनय मोदी, निशांत जैन, राजेंद्र सिंघई, रिंकू पडवां, कैलाश चंद्र चौधरी, सूर्यबली प्रसाद, नवीन अवस्थी, खेमराज अनुरागी, संजीव वर्मा, खुशाल चंद्र, राजेंद्र झा, सुरेश यादव, सूर्यभान यादव, विष्णु कांत त्रिपाठी, अरविंद जैन, सचेंद्र जैन, खुशीराम, मलखान सिंह, रत्नेश जैन, सुबोध त्रिपाठी, कादिर खान, धनंजय, रामनारायण, घनश्याम, राजेंद्र, मुकेश स्वरूप आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संचालन शिक्षक राहुल जैन व आभार प्रधानाचार्य डा. एचकेएल वर्मा ने जताया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें