संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेल संरक्षा एवं परिचालन दक्षता को सुदृढ़ करने की दिशा में दैलवरा-जीरोन रेल खंड में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू की गई है। इस नई तकनीक से ट्रेनें सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से चलेंगी, जिससे यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। इस तकनीक से ट्रेन संचालन में त्रुटियों की संभावना कम हो जाएगी, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और अधिक पुख्ता हो सकेगी।
ललितपुर रेल सेक्शन में 112 अत्याधुनिक ट्रैक डिटेक्शन उपकरण (एमएसडीएसी) लगाए गए हैं, जो ट्रेन की स्थिति का सटीक पता लगाते हैं। दैलवारा-जीरोन सेक्शन में 22 नए सिग्नल स्थापित किए गए हैं और 16 मौजूदा सिग्नलों को अपग्रेड करके अब उन्हें चार पहलू वाला बनाया गया है, जिससे लोको पायलट को दूर से ही स्पष्ट संकेत मिलते हैं और ट्रेन की गति व नियंत्रण में सुधार होता है। इसमें प्रेम प्रकाश शर्मा, नंदीश शुक्ला, अतुल यादव, आशुतोष चौरसिया, रश्मि गौतम, राजकुमार, मयंक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।