फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसी ने किशोरी के मां-बाप से कहा था- औकात बता दूंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पाली में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में एक और खुलासा हुआ है। किशोरी के पिता का कहना है कि मौसी ने ही बहन-बहनोई से बदला लेने के लिए उसकी बेटी को हथियार बनाया। करीब पांच साल से आरोपी साली (मौसी) से उन लोगों की बोलचाल बंद थी, लेकिन जब वह और उसकी पत्नी खेत पर चले जाते तो वह उसकी बेटी से बतियाकर मेलजोल बढ़ाने लगी। अक्सर उसे अपने घर भी बुला लेती थी। मौसी के घर जाने की जानकारी पर उन्होंने बेटी को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह उसके मायाजाल में फंसती चली गई। इसके चलते मौसी ने साजिश के तहत हरीशंकर, चंदन और उसके साथियों के साथ बेटी को भेजकर बुरा काम किया।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने बताया कि पहली पत्नी के निधन के बाद परिवार के लोगों ने उसकी दूसरी शादी कराई। दूसरी पत्नी का पहला पति ढाई साल की बेटी को छोड़कर सड़क हादसे में मर गया था। शादी के बाद उसने बच्चों के साथ बेटी की भी परवरिश की। गांव के स्कूल में उसका नाम लिखाया, जहां वह कक्षा सात में पढ़ती है। दूसरी पत्नी की सगी बहन पड़ोस में ही रहती है। वो हम पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद कराने लगी तो करीब पांच साल पहले उससे संबंध तोड़ दिए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि साली ने धमकी दी थी कि वह एक दिन उसकी औकात बता देगी, इसे उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। जब वह पत्नी के साथ खेत पर जाता था तो वह उसकी बेटी के नजदीक आने लगी और धीरे-धीरे उनकी अनुपस्थिति में अपने घर पर बुला लेती थी। बेटी भी उनके चंगुल में फंसती चली गई जिसका नतीजा रहा कि उसने उसे बहला-फुसलाकर भगा दिया।
किशोरी का आधार और मार्कशीट मौसी ने ली कब्जे में
पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी का आधार कार्ड और मार्कशीट को मौसी ने छीनकर अपने कब्जे में लिया था।
एक एकड़ 24 डिसिमल खेती से करते हैं गुजारा
पिता ने बताया कि दो भाइयों में एक की मौत हो गई थी। इसके बाद वह एक एकड़ 24 डिसमिल जमीन पर खेती करते हैं। परिवार का गुजारा करने के लिए मेहनत मजदूरी भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें