फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सोलर पावर प्लांट में चोरी का प्रयास, फायरिंग कर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। महरौनी क्षेत्र स्थित एक सोलर पावर प्लांट में शुक्रवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। सुरक्षाकर्मियों के विरोध करने पर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कोतवाली महरौनी क्षेत्र के ग्राम पठावीजपुरा स्थित सुखवीर एग्रो पावर प्लांट के सुपरवाइजर हरी प्रताप के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब छह बदमाश चोरी की नीयत से प्लांट परिसर में घुस आए। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपी चोरी किया गया कॉपर वायर और कनेक्टर वहीं छोड़कर हवाई फायरिंग करते हुए भागने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान बदमाशों द्वारा किए गए पथराव में मिदरवाहा निवासी धर्मराज घायल हो गया। उसका उपचार कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही महरौनी पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके चार साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम सुमित पाल और चंदू यादव निवासी बबीना, जनपद झांसी बताए हैं। पुलिस ने उनके पास से एक देशी तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने तीन टीमों का गठन किया है। टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों और आपराधिक गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।

ग्रामीणों का दावा, 10 से 12 राउंड फायरिंग
ग्रामीणों के अनुसार बदमाशों ने गांव में दहशत फैलाने के उद्देश्य से 10 से 12 राउंड फायरिंग की। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। ग्रामीणों ने भी बदमाशों की घेराबंदी में पुलिस का सहयोग किया।
विज्ञापन

-
पावर प्लांट में चोरी की नीयत से घुसे बदमाशों को सुरक्षाकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो वे चोरी किया गया वायर और कनेक्टर छोड़कर फायरिंग करते हुए भाग गए। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को तमंचा और कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
— कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें