ललितपुर। बाइक पर बैठाने से मना करने पर विपक्षियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल का इलाज कराया और दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर के मोहल्ला सिविल लाइन क्षेत्रपाल मंदिर के पीछे के निवासी गुल्ले रैकवार ने बताया कि 4 अक्तूबर की रात को वह डैम रोड पर था। इस दौरान छन्नू कोरी व पंकज यादव आए और गाड़ी पर बैठाने को कहा। मना किया तो आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसके हाथ में लगा और वह घायल हो गया। उसके साथ मौजूद राकेश व कमलेश की भी पिटाई की। जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।