फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवरेज के दौरान एएसपी पर लगाया अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। राजकीय इंटर कॉलेज में छात्रों के साथ हुई घटना के कवरेज के दौरान पुलिस अधिकारी द्वारा अभद्रता के आरोप लगाते हुए प्रेस क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रदर्शन करते मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय जैन कल्लू ने जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार को बताया कि छात्रों के द्वारा अपनी जायज मांग को लेकर धरना दिया जा रहा था, लेकिन पुलिस द्वारा छात्रों पर लाठियां फटकारी, जिसका कवरेज करने गए पत्रकारों से भी अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने जिलाधिकारी से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए छात्रों की अंकतालिका में अंक प्रदर्शित करने व अपर पुलिस अधीक्षक के खिलाफ भी करवाई करने की मांग की।
इस दौरान जनपद से बाहर होने की वजह से प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबले सप्पू ने वीडियो कॉल के माध्यम से पत्रकारों और जिलाधिकारी से बात करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक के रवैये की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि कि तीन दिन बाद यदि अपर पुलिस अधीक्षक के खिलाफ कोई उचित कार्रवाई नहीं कि गई तो प्रेस क्लब व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगा। इसके बाद राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी में प्रेसक्लब आकर पत्रकारों से अभद्रता के मामले में मुख्यमंत्री तक यह मामला पहुंचाने की बात कही। फिर पत्रकारों ने सदर विधायक रामरतन कुशवाहा को घंटाघर पर स्थित एक कार्यक्रम में पहुंचकर ज्ञापन दिया और उचित कार्रवाई की मांग की। अंत में प्रेस क्लब के महामंत्री अंतिम जैन अंतू भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें