फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सर्दी के बढ़ते ही रक्तचाप व मधुमेह के मरीजों में इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सकों ने नियमित खानपान, व्यायाम की दी सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सर्दी की वजह से मेडिकल कॉलेज में रक्तचाप व मधुमेह (शुगर) के मरीज अधिक आ रहे हैं। एनसीडी विभाग में रक्तचाप और शुगर की जांच, उपचार के लिए लंबी लाइन लग रही है। बुधवार को 180 से अधिक लोग यहां पहुंचे, जबकि पिछले सप्ताह तक यह आंकड़ा 100 के अंदर था।
मेडिकल कॉलेज के भूतल पर बने एनसीडी विभाग में बुधवार को सबसे अधिक रक्तचाप और शुगर के मरीजों की लाइन लगी मिली। पिछले सप्ताह यहां पर करीब 100 मरीजों की रक्तचाप व शुगर की जांच हुई थी। वहीं, सोमवार से इसकी संख्या में इजाफा होना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में प्रतिदिन 80 मरीजों में रक्तचाप की समस्या मिल रही है तो 50 से 55 मरीज शुगर की समस्या से पीड़ित हैं। आम दिनों में 25 से 30 मरीजों में रक्तचाप की समस्या मिलती थी। वहीं, शुगर की समस्या 10 से 20 मरीजों में मिलती थी। डॉ. पवन सूद ने बताया कि सर्दी बढ़ने के साथ ही लोगों में रक्तचाप और शुगर बढ़ने की समस्या अधिक हो जाती है। इसमें सबसे अधिक 40 से अधिक उम्र के लोग शामिल हैं। डॉ. सूद ने बताया कि 40 साल की उम्र में उच्च रक्तचाप की समस्या से ग्रसित लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण दिनचर्या बदलने के साथ रोजाना व्यायाम न करना है। वहीं, अधिक नमकयुक्त भोजन करने से रक्तचाप अधिक रहता है। अगर हम स्वस्थ जीवनशैली अपनाते हैं तो उच्च रक्तचाप से बच सकते हैं।


उच्च रक्तचाप से ये हो सकती हैं समस्याएं
हृदयाघात, गुर्दे की बीमारी और विफलता, गर्भावस्था के दौरान दिक्कत, आंख रोशनी को क्षति पहुंच सकती है। चिकित्सकों ने सावधानी बरतने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें