फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय पर हटाया अतिक्रमण

Fri, 19 May 2017 12:48 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के सामने अतिक्रमण करके लंबे समय से कुल लोगों द्वारा अवैध तरीके से अस्थाई गुमटियां व खोखे संचालित किए जा रहे थे। इससे कार्यालय की शोभा तो प्रभावित हो रही थी। साथ ही आवागमन भी बाधित हो रहा था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार व एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता यादव ने उक्त अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेसीबी से खोखो व गुमटियों को हटाया। गौरलतब है कि विभागीय अधिकारियों ने पूर्व में ही उक्त अस्थाई दुकानदारों को फरमान जारी कर दिया था कि वह विभाग की दलाली बंद करके अवैध तरीके से लगाई गई अस्थाई दुकानों को हटा लें। करीब एक पखवाड़ा गुजरने के बाद भी लोगों द्वारा निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो अधिकारियों द्वारा यह कार्रवाई की गई है।


इस संबंध में एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता यादव ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के द्वारा दोबारा अतिक्रमण किया जाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के साथ दलालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी अभियान चलाया जाएगा और दलालों को संरक्षण देने वाले विभागीय कर्मियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें