फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावरकर चौक पर ठिठके, आगे नहीं बढ़ सके

Fri, 19 May 2017 12:46 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर में चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान सावरकर चौक की सीमा पार नहीं कर सका। 15 मई को यहां से आगे का अतिक्रमण हटाया जाना था। लेकिन, दुकानदारों के विरोध करने पर अधिकारियों के कदम ठिठक गए। नतीजतन सुपर मार्केट में फिर से दुकानदारों ने अतिक्रमण कर दुकान की सीमा से 15 फुट बाहर तक सामान फैला लिया है।
विज्ञापन



नगर के मुख्य मार्ग से लेकर बाजारों व गलियों में अतिक्रमण बड़े पैमाने पर है। फुटपाथ में भी अतिक्रमण से राहगीरों मुश्किल हो रही है। कई तो जान जोखिम में डालकर बीच सड़क से होकर गुजर रहे हैं। वहीं, लोगों ने नालियों पर कब्जा कर लिया है। इससे यहां नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। इसके मद्देनजर उप जिलाधिकारी सदर रमेश चंद्र के निर्देशन में 11 मई को अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत हुई। पहले दिन घंटाघर, सुपर मार्केट और तुवन मंदिर के आसपास अतिक्रमण हटाया गया। दूसरे दिन नझाई बाजार से अतिक्रमण हटाने की शुुरुआत हुई जो सावरकर चौक तक पहुंचा। यहां प्रशासनिक अफसरों की दुकानदारों से नोकझोंक हुई। इसके बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे नहीं बढ़ पाया। सुपर मार्केट में कारोबारियों ने दुकान से 15 फुट आगे तक सामान फैला रखा है। इससे हालात फिर जस के तस हो गए हैं। कमोबेश यही स्थिति अन्य मार्गों पर है।

यह था कार्यक्रम
11 मई को तुवन चौराहे से सुपर मार्केट, सदरकांटा होते हुए घंटाघर, जूता चप्पल मार्केट, ललित टाकीज तक, 12 मई को घंटाघर से सावरकर चौक, 15 मई को सावरकर चौक से अटा मंदिर होते हुए एचके टेलर तालाबपुरा तिराहे तक, कटरा बाजार तक, 16 मई को घंटाघर से सदरकांटा होते हुए जेल चौराहे तक, 17 मई को पानी की टंकी से बीएसए कार्यालय, अभिलाषा पेट्रोल पंप, जिला अस्पताल तक, 18 मई को तुवन चौराहे से वर्णी चौराहा, रेलवे स्टेशन, देवगढ़ क्रासिंग तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


दोबारा अतिक्रमण न हो, इसकी जिम्मेदारी पुलिस की
अतिक्रमण हटने के बाद भी यदि दोबारा होता है तो इस मामले को पुलिस देखेगी। इसका जिक्र गाइड लाइन में स्पष्ट है। जल्द ही फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
- राकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद ललितपुर।


ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा
ललितपुर। बार थानांतर्गत पुरा पाचौनी गांव के लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की है। ज्ञापन में बताया कि गांव में सौ एकड़ जमीन खाली पड़ी हुई है। इस पर गांव के दबंगों द्वारा निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इस संबंध में दो मई को तहसील दिवस में भी प्रार्थनापत्र दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में लोगों ने मांग की कि मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर कन्हैयालाल, रामबाबू, चतुरभुज, कैलाश, मुन्नालाल, कैलाश, अनिल कुमार, सोनू मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें