फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्चना और अरुण दौड़े सबसे तेज

विज्ञापन
आरएबीडी कॉलेज में ऊंची कूद में हुनर दिखाते छात्र। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़ावरा। शनिवार को आरएबीडी ग्रुप ऑफ कालेज का वार्षिकोत्सव ‘उपत्यका कलरव’ का शुभारंभ किया गया। ऊंची कूद में छात्रों के मुकाबले में रविंद्र कुमार और छात्राओं के मुकाबले में संध्या यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि, 100 मीटर दौड़ में छात्राओं में अर्चना और छात्रों में अरुण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कालेज प्रबंधक डॉ. सूर्यनाथ यादव और अध्यक्ष सौरव यादव रहे। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र सिंह राजपूत व संतोष यादव ने किया। 200 मीटर दौड़ में लड़कियों में प्रिंस यादव और लड़कों में गोविंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में लड़कियों में निधि यादव और लड़कों में राघवेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में आरएबीडी रियल स्टार विजय रही। कबड्डी के बालिका वर्ग में आरएबीडी रॉयल चैलेंजर्स विजई रही।
कालेज अध्यक्ष सौरव यादव ने छात्र- छात्राओं को खेलकूद के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रवक्ता राहुल सुडेले, रामगोपाल, नीतू यादव, दीप्ति नामदेव, संपूर्णा जैन, अखंड प्रताप सिंह, अक्षय श्रीवास्तव, राजू यादव, विशाल यादव, राहुल सोनी, रागिनी सेंगर, आशु गोस्वामी, मनोहर लाल कुशवाहा, सचिन नामदेव, अंकित राजा, राममिलन पाल, रामदयाल, भगवत सिंह, कृपाल आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें