फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोधेश्वर वॉरियर्स व सेमरा रॉयल्स ने जीते मैच

विज्ञापन
बार प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ के मौके पर खिलाड़ी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
बार/पुलवारा। बार प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो मुकाबले हुए। इसमें लोधेश्वर वॉरियर्स और सेमरा रॉयल्स ने अपने- अपने मैच जीत कर अगले राउंड में जगह पक्की कर ली। मैच के मुख्य अतिथि के रूप में दिव्यांगों को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने सिक्का उछालकर मैच प्रारंभ कराया। टॉस जीतकर पहला मैच पीडी फैंस क्लब और सेमरा रॉयल्स के मध्य खेला गया। सेमरा रॉयल्स ने बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आकिब रजा के शानदार 83 रन की मदद से 14 ओवर में 144 रन के बड़े लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फैंस क्लब की शुरुआत काफी खराब रही और जल्दी-जल्दी विकेट गिरने लगे। इसके बाद बल्लेबाजी करने पहुंचे पंचलाल इलाहाबाद ने बेहतरीन पारी खेलकर दर्शकों का मनोरंजन करते हुए 56 रन की साहसिक पारी खेली, पर उनकी पारी पर नीरज वसई के छह विकेट भारी पड़ गए और फैंस क्लब को 10 रन से हार झेलनी पड़ी। ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार नीरज, वेस्ट कैच गजेंद्र और सुपर सिक्स का अवार्ड पंचलाल इलाहाबाद को दिया गया। दूसरे मैच के मुख्य अतिथि के रूप अधिवक्ता प्रधान पारोन रामगोपाल झा, महाराजा मर्दन सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष गुड्डे राजा चौहान, ग्राम दशरारा प्रधान अनुराग खरे, ग्राम खैरा प्रधान पहलवान सिंह यादव और सुरेंद्र पस्तोर ने टॉस करके मैच आरंभ कराया। टॉस जीतकर सेमरा सुपर किंग ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। अभी बुंदेला के 41 और मोनू पारौन के 37 रन की मदद से 14 ओवर में 136 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोधेश्वर वॉरियर्स ने अमित शेयरिन के लाजवाब 81 रन की मदद से 13.4 ओवर लक्ष्य को पाकर मैच जीत लिया। कमेंट्रेटर रामलखन यादव, अजीत यादव, स्कोरिंग धर्मेंद्र पुरोहित, लाइव स्कोरर शुभम यादव, थर्ड अंपायर रानू राजा चौहान, अंपायर दर्शन चतुर्वेदी, अवधेश गोस्वामी रहे। मैच के बाद बीपीएल अध्यक्ष दीपक, विजय बहादुर बुंदेला, जितेंद्र यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें