फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य मार्गो के अतिक्रमण पर कहर बनकर टूटेगी जेसीबी

विज्ञापन
मुख्य मार्ग सड़क किनारे लगी फलों की दुकानें - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में नासूर बन चुके अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पालिका परिषद ने कमर कस ली है। इसकी शुरुआत 26 नवंबर से होगी, जो तीन दिसंबर तक चलेगा। मुख्य मार्ग पर जगह-जगह अतिक्रमण पसरा है।
विज्ञापन

शहर में नए बाजार विकसित हो गए हैं, लेकिन पुराने बाजारों में अतिक्रमण है। घंटाघर, पुराना सदर कांटा, सावरकर चौक के आसपास, कटरा बाजार व नझाई बाजार में फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों और ठेला दुकानदारों की भीड़ है। इस कारण शहर में अतिक्रमण की समस्या जटिल हो गई है। इसका विपरीत प्रभाव यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा है। राहगीर बीच सड़क पर पैदल चल रहे हैं। दुपहिया वाहन चालक जहां - तहां वाहन खड़े कर रहे हैं। टैक्सी चालक भी अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। इसे ध्यान में रखकर नगर पालिका परिषद ने 26 नवंबर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निर्णय लिया है, यह अभियान तीन दिसंबर तक चलेगा। 23 नवंबर को नगर पालिका की बैठक में प्रस्ताव आया था। व्यापार मंडल ने फुटपाथी दुकानदारों की समस्या को प्रमुखता से रखा था। लोग बाजार में मोटरसाइकिल मेन रोड पर खड़ी करते हैं। इससे सड़क अवरुद्ध हो जाती है, लेकिन इस समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता है।
मानक के अनुसार अतिक्रमण हटाया जाए। अतिक्रमण को हटाने में तोड़फोड़ करने से विपरीत जुर्माना वसूलना उचित होगा। अतिक्रमण हटाने के नाम पर दुकानदारों को बेवजह परेशान किया जाता है।
विज्ञापन

- सिद्घार्थ शर्मा, दवा विक्रेता
----
बड़े दुकानदार सबसे ज्यादा अतिक्रमण किए हैं। अतिक्रमण हटाने की बात जब आती है तो छोटे दुकानदार एवं फुटपाथी इसके शिकार हो जाते हैं। फुटपाथी दुकानदारों के हित में प्रशासन अब तक कुछ कर नहीं पाया है।
- मु. इदरीश, ठेला दुकानदार
----
पटरी एवं रेहड़ी दुकानदारों की अलग से व्यवस्था की जाए। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को पारदर्शी एवं भेदभावरहित होना चाहिए। सख्ती के साथ कार्रवाई अमल में लाई जाए, ताकि कोई दोबारा अतिक्रमण का साहस न कर पाए।
- निशांत मालवीय, बिजली विक्रेता
----
हकीकत में अतिक्रमण बड़े व्यापारी किए हुए हैं। कोई 10 फिट तो कोई इससे आगे अतिक्रमण किए हुए हैं। दुकान के अंदर कम और बाहर सड़क पर सामान अधिक रख देते हैं। ग्राहक मोटरसाइकिल मेन रोड पर खड़ी करते हैं। इससे सड़क अवरुद्ध हो जाती है।
-ओमप्रकाश अहिरवार, अध्यक्ष फुटपाथ मजदूर वेलफेयर सोसाइटी
---
अतिक्रमण हटाओ अभियान की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। बीते दिनों व्यापारियों की ओर से जो सुझाव आए, उन्हें भी शामिल करते हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा। अतिक्रमण के दौरान किसी की सिफारिश स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

- निहाल चंद्र
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें